हार्ले डेविडसन ने लॉन्च की होम डिलीवरी सर्विस; 40Km की दूरी तक फ्री में बाइक पहुंचाएंगे डीलर्स, उसके बाद प्रति किमी. लगेगा एक्सट्रा चार्ज

हैवी मोटरसाइकिल बनाने वाली अमेरिकन कंपनी हार्ले डेविडसन ने भारत में होम डिलीवरी सर्विस लॉन्च की है। सर्विस के तहत हार्ले डेविडसन डीलरशिप 40 किमी. की दूरी तक ग्राहकों को फ्री में बाइक डिलीवर करेगी, लेकिन इसके बाद की दूरी के लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से चार्ज देना होगा। कंपनी ने देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ग्राहकों के लिए सर्विस वारंटी को भी बढ़ाया है।

40 किमी. के बाद प्रति किमी. चार्ज देना होगा
कंपनी ने बताया कि इक्छुक ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मोटरसाइकिल के मॉडल्स देख सकेंगे। इसके बाद डीलर लोकेटर के जरिए नजदीकी डीलर से संपर्क कर खरीदी और पेमेंट के बारे में डिस्कस कर सकेंगे। कंपनी ने आगे बताया कि डीलरशिप 40 किलोमीटर तक की दूरी तक फ्री में बाइक घर पहुंचाएगी लेकिन 40 किमी. के बाद प्रति किलोमीटर के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा।

30 दिन का अतिरिक्त वारंटी भी दे रही है कंपनी
कंपनी ने अप्रैल और मई में भी कई नई स्कीम्स लॉन्च की है। कंपनी ने बताया कि हार्ले डेविडसन ग्राहक जिनकी मोटरसाइकिल की वारंटी लॉकडॉउन पीरियड के दौरान खत्म हो रही है, उनको 30 दिन का वारंटी एक्सटेंशन का लाभ दिया जाएगा। कंपनी ने बताया कि HDFS (हार्ले डेविडसन फाइनेंशियल सर्विस) प्लान्ड मेंटेनेंस प्रोगाम में आने वाले ग्राहकों को 60 दिन का एक्सटेंशन दिया जा रहा है। कंपनी सभी ग्राहकों को एचडी कॉन्टैक्ट सेंटर और रोड साइड असिस्टेंट सर्विस मुहैया कराएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
देशव्यापी लॉकडाउन में ग्राहकों को राहत देने के हार्ले ने कई सारे ऑफर्स लॉन्च किए हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z4WCdj

Post a Comment

0 Comments